फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों को दी एथेनॉल की जानकारी

विज्ञापन
बिजनौर में मोहित पेट्रोकैमिकल डिस्टीलरी के शैक्षिक भ्रमण के लिए पहुंचे कृष्णा कॉलेज के छात्र-छा - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंर्फोमेशन टेक्नोलाजी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों ने मोहित पेट्रोकेमिकल डिस्टीलरी का शैक्षिक भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों को औद्योगिक सूक्ष्म जीव विज्ञान के बारे में बताया गया। इसके अलावा एथेनॉल के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण में उद्योग के उत्पादक प्रबंधक संदीप राजपूत ने बताया कि किस प्रकार सूक्ष्म जीवों का प्रयोग करके एथेनॉल का उत्पादन किया जाता है। एथेनॉल का उपयोग वार्निश, पालिश, दवाओं का घोल, क्लोरोफॉर्म, कृत्रिम रंग, साबुन, इत्र, फल की सुगंधों का निष्कर्ष और अन्य रासायनिक यौगिक बनाने में होता है। इसका उपयोग प्रयोगशाला में घोलक के रूप में होता है। इसके आगे कहा कि एथेनॉल घावों को धोने में जीवाणु नाशक के रूप में उपयोग होता है।
पैट्रोकेमिकल डिस्टीलरी के महाप्रबंधक सुरेश पवार ने सभी छात्र-छात्राओं को औद्योगिक सूक्ष्म जीव विज्ञान का दायरा बताया। यात्रा की शुरूआत महाविद्यालय संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, डॉ. परवेज अहमद खां, डॉ. सीमा शर्मा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वहीं शैक्षिक भ्रमण में डॉ. ज्योत्स्ना सिंह, प्रवक्ता मुनमुन त्यागी, मारिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें