भारतीय टीम की जीत पर हॉकी खिलाड़ियों ने मनाई खुशी
मेरठ। राजगीर बिहार में चल रहे हॉकी एशिया कप में इंडिया हॉकी टीम ने फाइनल मैच में रविवार को साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल जीता । भारतीय टीम की जीत पर एसडी इंटर कॉलेज सदर टीम ने जश्न मनाया। मैच से पहले सुबह कॉलेज परिसर में मां सरस्वती की पूजा की गई और भारतीय टीम की जीत की दुआ मांगी। शाम को फाइनल मैच जीतने के पश्चात प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने अपनी हॉकी टीम संग खुशी का इजहार करते हुए भारतीय टीम को सलाम कर हॉकी के लिए जीवनदान बताया । भारतीय हॉकी टीम शुरू से ही जीत की लय पर थी, इस दौरान हमें टीम पर पूरा भरोसा था कि विजय हासिल होगी। इस मौके पर भवेश कौडिन्य, कौशल चौधरी, प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने पूरी भारतीय हॉकी टीम को इस जीत के लिए शुभकामनाएं दी। संवाद