फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिला कला उत्सव में भारतीय कला संस्कृति की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक विद्यालयों के 102 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन


आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर में हुआ जिला कला उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शासन के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों का जिला कला उत्सव कार्यक्रम आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर में हुआ। उत्सव में छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की विभिन्न कला विधाओं का प्रदर्शन किया।
शास्त्रीय संगीत गायन बालक वर्ग में सोहम कुमार प्रथम, बालिका वर्ग सुनैना प्रथम, लोक पारंपरिक संगीत गायन बालक वर्ग प्रतियोगिता में नितिन कश्यप प्रथम, बालिका वर्ग में अल्पना प्रथम, संगीत गायन शास्त्रीय अवनद्ध वाद्य में परी प्रथम, बालिका वर्ग अंशिका प्रथम, वास्तुशास्त्री नृत्य बालिका वर्ग में खुशी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

लोक नृत्य बालक वर्ग में अमान प्रथम, दृश्यकला द्विआयामी बालिका वर्ग में आसरा जहां ने प्रथम, बालक वर्ग मयंक चौधरी ने प्रथम, नाटक एकल अभिनय बालक वर्ग में लक्की विश्वकर्मा ने प्रथम, नाटक एकल अभिनय बालिका वर्ग अनमता ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

इससे पहले जिला उत्सव का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव, जीजीआईसी बिजनौर की प्रधानाचार्या डॉ निर्मला शर्मा व आरजेपी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल ने किया। उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ व सुधांशु वत्स की देखरेख व मनोज कुमार यादव के संचालन में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में संगीत शिक्षक अमन यादव, प्राची गोयल तेजपाल वर्मा, सुधीर राजपूत, नौशाद अख्तर व्यवस्थापक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें