फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का उत्सव: जेल में निकाला गया तिरंगा मार्च

विज्ञापन
बिजनौर में जिला कारागार से तिरंगा यात्रा निकालते जेल अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जेल में पिछले तीन दिनों से रेडियो कारागार पर देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं। वहीं जेल की सभी बैरक में तिरंगा मार्च निकाला गया। जिसमें बंदियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कारागार में जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव की अगुवाई में तिरंगा मार्च निकाला गया। सभी बैरक में होते हुए तिरंगा यात्रा महिला बैरक में भी पहुंची। जहां महिला बंदियों और उनके बच्चों को उपहार बांटे गए। इसके बाद तिरंगा यात्रा जेल की चारदीवारी के बाहर आवासीय कॉलोनी होते हुए तीन बंदर मूर्ति चौराहे पर आई और जेल के अंदर जाकर समाप्त हुई। जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की जेल अंग्रेजों के जमाने की जेल नहीं रह गई है। देश की आजादी के बाद जेलों का भी माहौल बदला है, अब उत्पीड़न नहीं बल्कि बंदियों को सुधार के लिए प्रेरित करने का काम किया जाता है। जेलर एसपी सिंह ने कहा कि पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा हैं। दोनों ही अधिकारियों ने रेडियो कारागार के माध्यम से बंदियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें