कालागढ़ में तिरंगा यात्रा निकालते नागरिक।
- फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
कालागढ़। कालागढ़ में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल कॉलेजों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध परियोजना पर आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह भर से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिंचाई भवन के सामने अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार, रामगंगा बांध पर एमडी जोशी, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के मुख्यालय पर महाप्रबंधक विमल कुमार, सेंट मेरी इंटर कॉलेज में प्रबंधक फादर फिलिप एंटनी, भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी, पुराना कालागढ़ में सैकड़ों नागरिकों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। पुराना कालागढ़ में नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली।