बिजनौर में मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़।
- फोटो : BIJNOR
बढ़ रहे संक्रमित, नहीं रुक रही भीड़
बिजनौर। बाजार में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। भीड़ के आगे दो गज की दूरी का नारा केवल हवाई ही साबित हो रहा है। भीड़ के सामने पुलिस व प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है। कोरोना को हराने के लिए लगाया गया लॉक डाउन तो खत्म हो गया लेकिन संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जनता इस बात को समझ नहीं रही है। बाजार में भीड़ लगातार बढ़ रही है। कोई भी चौराहा ऐसा नहीं है जिस पर दिन में बिना जाम में फंसे कोई निकल सके। ई रिक्शा में तो सवारी बिना मास्क के ही आपस मैं चिपके बैठे रहते हैं। पुलिस भी लगातार बिना मास्क वालों का चालान कर रही है लेकिन ये लोग सुधर नहीं रहे हैं। मंगलवार को भी बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। एसडीएम विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि जनता सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करे। बिना मास्क के कोई भी घर से बाहर न आए।