फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धरातल पर अधूरा, कागजों ने दिखा दिया काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पंचायतों में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों के क्रियान्वयन में दिलचस्पी नहीं लेने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में लगा है। जलीलपुर ब्लाक की पंचायतों में निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं का अंबार मिला है। जिस पर आधा दर्जन पंचायत सचिवों के खिलाफ निलंबन, सेवा पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि देने समेत वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पंचायतों में पंचायत घर तथा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता श्रेणी के काम है। आरोप है कि पंचायत सचिव शासन के आदेशों को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं। कतिपय प्रधान भी अपने दायित्वों के निर्वाह में कोताही बरत रहे हैं। डीएम उमेश मिश्रा बैठकों में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दे चुके हैं।
डीपीआरओ सतीश कुमार जलीलपुर ब्लाक की पंचायत बाबरपुर का औचक निरीक्षण किया। पाया की पंचायत घर का निर्माण अधूरा है। सामुदायिक शौचालय भी क्रियाशील नहीं है। जबकि पंचायत सचिव निर्माण कार्य पूरा होने की सूचना पहले ही दे चुके हैं। डीपीआरओ के अनुसार प्रशासन को झूठी रिपोर्ट देकर गुमराह करने के आरोप में सचिव को निलंबित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पंचायत सकतलपुर मिलक में पिछले 1.5 साल से पंचायत भवन का निर्माण कार्य ऐसी ही स्थिति में रुका हुआ है। पूर्व सचिव एवं वर्तमान सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देश दिए गए कि अगर 15 दिन में पंचायत भवन का कार्य पूर्ण नहीं होता है, तो दोनों सचिवों के निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी। साथ ही ग्राम प्रधान को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत महबुल्लापुर ढ़ाकी में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा पंचायत भवन को लगभग एक माह पूर्व पूरा दिखा दिया गया है। लेकिन मौके पर देखने पर पता चला कि पंचायत भवन में अभी तक टाइल नहीं लगी हैं, शौचालय अधूरा है, बिजली फिटिंग का कार्य भी पूर्ण नहीं कराया गया है। साथ ही अंदर वाली साइड में रंगाई पुताई का कार्य भी पूर्ण नहीं कराया गया है। उच्चाधिकारियों को झूठी रिपोर्ट देने एवं गुमराह करने के लिए सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं 2 वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत सब्दलपुर तेली में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक शौचालय में अभी तक टाइल्स एवं सीट नहीं लगाई गई हैं। साथ ही अभी रंगाई पुताई भी नहीं हुई है जबकि सचिव द्वारा इसको बहुत पहले ही पूर्ण दिखाया जा चुका है। पंचायत भवन पर अभी तक लिंटर नहीं डाला गया है जबकि सचिव द्वारा 15 दिन पहले रिपोर्ट की गई थी कि प्लास्टर आदि का कार्य पूर्ण करके टाइल्स का कार्य चल रहा है। ग्राम प्रधान को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें