फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - कारोबारियों ने चंदा कर बनवाया खस्ताहाल मार्ग

Tue, 04 Apr 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगरपालिका के अंतर्गत आता है जगदीश मार्केट, 12 कारोबारी और पांच परिवार रहते हैं
विज्ञापन

फोटो - 04एनजेडबी06ए व 06बी

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले जगदीश मार्केट के करीब 12 से अधिक कारोबारियों ने चंदा किया और खस्ताहाल मार्ग बनवा लिया। सरफराज अहमद, सचिन चौहान, रिविन राज चौहान, शमशाद अहमद, गौरव चौहान, राशिद हसन, विभोर तायल आदि के नेतृत्व में कारोबारियों ने 80 हजार रुपये का चंदा कर लगभग 200 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा संपर्क मार्ग बनवाया है।

भारत सिनेमा रेलवे फाटक से धर्मकांटा चौराहे तक का क्षेत्र नगरपालिका परिषद के अंतर्गत आता है। क्षेत्र में करीब 25 कारोबारी प्रतिष्ठान हैं और पांच परिवार रहते हैं। नगरपालिका परिषद को कर अदा करते हैं। इसके बावजूद नगरपालिका परिषद नजीबाबाद और प्रशासन ने जगदीश मार्केट क्षेत्र के वर्षों से खस्ताहाल पड़े संपर्क मार्ग को नहीं बनवाया, जिससे कारोबारियों को स्वयं मार्ग बनवाना पड़ा।
विज्ञापन


कारोबारियों गौरव चौहान, विभोर, दीपक कुमार, फुरसत अली, नौशाद अहमद, मुकुल चौहान, इसरार अहमद का कहना है कि हल्की वर्षा होते ही आसपास के क्षेत्रों से जुड़ा बाजार जाने के मुख्य मार्ग में कीचड़ और जल भराव होने से राहगीर और बाजार आने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर पथ प्रकाश के प्रति भी उदासीनता पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

- कोट

भारत सिनेमा फ्लाईओवर के नीचे का संपर्क मार्ग सर्विस रोड है। नियमानुसार इसका निर्माण नगरपालिका परिषद नहीं करवा सकती। खस्ताहाल संपर्क मार्ग निर्माण कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की थी - सबिया निशात, निवर्तमान चेयरपर्सन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें