फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पोषण पाठशाला में बताया जाएगा बच्चे के ऊपरी आहार का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के 3171 आगंनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पाठशाला का आयोजन होगा। इसमें विशेषज्ञ ऑनलाइन बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके अलावा कुपोषण से बचने के उपाय बताए जाएंगे। पोषण पाठशाला 25 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित होगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्र ने बताया कि पोषण पाठशाला में वरिष्ठ पीडियाट्रीशियन से लेकर न्यूट्रीशिनिस्ट सहित पांच विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले लाभार्थी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बच्चे को सही समय पर ऊपरी आहार देने के महत्व के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसमें डीपीओ, सीडीपीओ, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आईसीडीएस के लाभार्थी हिस्सा ले सकेंगे। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगी।
उन्हें अपने केंद्र पर पंजीकृत अंतिम त्रैमास गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और उनके अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित करानी होगी। मिश्र ने बताया कि विशेषज्ञों से सवाल करने वालों के नाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिए विभाग को दे दिए गए हैं। लाभार्थी आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के एनआईसी में उपस्थित होकर विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें