नजीबाबाद के इंपीरियल इंटर नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना राजपूत बैस्ट स्कूल अवार्ड लेती
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबा। नई दिल्ली में आयोजित एजुकेशन कान्फ्रेंस में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल को एजुकेशन आईकॉन अवॉर्ड 2022 एवं बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया गया।
काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन एंड मैनट्रॉक्स नई दिल्ली की ओर से एजुकेशन कान्फ्रेंस में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल को बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया गया। इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इनोवेटिव टीचिंग ड्राइविंग एजुकेशन विषय से आयोजित एजुकेशन कांफ्रेंस में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल को गुणवत्तायुक्त उत्कृष्ट शिक्षा के लिए एजुकेशन आईकॉन अवॉर्ड-2022 एवं बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन एंड मैनट्रॉक्स के संस्थापक अध्यक्ष एवं सीईओ मनीष जिंदल ने इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ.अंजना राजपूत को बेस्ट स्कूल अवॉर्ड में गोल्ड मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल केे चेयरमैन ओम प्रकाश राजपूत ने बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर अवॉर्ड का श्रेय उच्च शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को दिया।