फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टिनशेड निर्माण के नाम पर अवैध वसूली

Fri, 30 Jun 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों ने महिलाओं से जमा कराए आवेदन
विज्ञापन

- 200 से अधिक फार्म ब्लॉक प्रमुख ने कब्जे में लिए, सभी से वसूले गए 500-500 रुपये
एजाज अहमद
नजीबाबाद। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों ने पशुपालक महिलाओं से टिनशेड बनवाने के लिए आवेदन जमा कराए हैं। एनआरएलएम कार्यालय के माध्यम से जमा कराए फार्म पर 500 रुपये वसूलने का आरोप है। ब्लॉक प्रमुख ने मामला प्रकाश में आते ही एनआरएलएम से जांच की मांग की है। 200 से अधिक फार्म ब्लॉक प्रमुख ने कब्जे में लिए है, सभी से 500-500 रुपये वसूले गए हैं।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्थानीय कार्यालय ने आर्थिक रूप से कमजोर पशु पालक महिलाओं से पशुओं के टिनशेड निर्माण के लिए आवेदन पत्र जमा कराए हैं। एनआरएलएम के जिला मुख्यालय की सूचना का तर्क देते हुए ब्लॉक प्रबंधक अनित कुमार ने मनरेगा से टिनशेड बनवाने के लिए ब्लाॅक की समूह सखियों को पशु पालक महिलाओं के आवेदन लेने के निर्देश दिए। मनरेगा से टिनशेड निर्माण योजना के बारे में डीसी मनरेगा, ब्लॉक कार्यालय, बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम पंचायतों को सूचना दिए बिना समूह सखी वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से पशु पालक महिलाओं से आवेदन मांगे।
विज्ञापन

एनआरएलएम कार्यालय और समूह सखियों की मनमानी का खुलासा उस समय हुआ जब अनेक महिलाओं ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और ग्राम प्रधानों से योजना के लिए आवेदन पत्र एकत्र करने और पांच-पांच सौ रुपये समूह सखियों द्वारा वसूलने का आरोप लगाया। ब्लॉक प्रमुख ने बुधवार को एडीओ आईएसबी राजीव कुमार ने समूह सखियों द्वारा टिनशेड निर्माण के लिए आवेदन लेने की जानकारी न होने की बात कही। समूह सखियों द्वारा पशु पालक महिलाओं से एकत्र किए गए कार्यालय में जमा लगभग 200 से अधिक फार्म ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने अपने कब्जे में लेकर विस्तृत जांच कराने का फैसला लिया है।
एनआरएलएम में 150 से अधिक समूह सखी हैं। समूह सखियों ने किसके आदेश पर पशु पालक महिलाओं से खुले आसमान में रहने वाले पशुओं के लिए टिनशेड निर्माण आवेदन आमंत्रित किए कार्यालय कर्मचारी बताने से बच रहे हैं। (संवाद)
कोट
पशु पालक महिलाओं के लिए टिनशेड निर्माण की एनआरएलएम में कोई योजना नहीं है। फार्म जमा करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - ज्ञान सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम।
विज्ञापन

-
मनरेगा से टिनशेड निर्माण के लिए समूह सखियों द्वारा जमा फार्म कब्जे में लिए गए हैं। ब्लॉक और मनरेगा को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। फार्म जमा कराने और सुविधा शुल्क वसूलने के मामले में एडीओ आईएसबी से विस्तृत जानकारी मांगी गई है - तपराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें