फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे पर अवैध खनन, 1.43 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टे पर अवैध खनन, 1.43 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

बिजनौर। रायपुर सादात थाना क्षेत्र की सुखरो नदी में चल रहे पट्टे के पास अवैध खनन होने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने पट्टा धारक पर 1.43 करोड़ का जुर्माना लगाया है। सुखरो नदी में सुंदरवाली के पास आशा रानी के नाम से खनन का पट्टा है। विवादों के चलते यह काफी समय तक बंद रहा। एक बार यहां पर खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसके अलावा पट्टे की निर्धारित भूमि के नजदीक ही अवैध रूप से खनन भी हुआ। जिसकी शिकायत प्रशासन से हुई। प्रशासन की जांच हुई तो पता चला पट्टे के पास अवैध खनन भी हो गया। अवैध खनन की सूचना विभाग को न देने के मामले में प्रशासन ने पट्टा धारक पर 1.43 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जांच कराई गई थी। जांच में पट्टे के पास अवैध खनन होना पाया गया। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें