फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की पुलिया के निर्माण में मानकों की अनदेखी

विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के ग्राम शादीपुर माइनर की निर्माणाधीन पुलिया। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
माइनर की पुलिया के निर्माण में मानकों की अनदेखी
विज्ञापन

बिजनौर। माइनर की पुलिया के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। मानकों के अनुरूप सरिया और सीमेंट इस्तेमाल नहीं किया गया। यह आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है। उन्होंने सीमेंट और सरिया निर्माण से बचाकर बेचने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्वी गंगा नहर खंड दो हरिद्वार की ओर से शादीपुर माइनर पर चंदक से शादीपुर मार्ग में पुलिया का हाल ही में निर्माण कराया जा रहा है। इस पुलिया का स्लैब डाला जा चुका है। शादीपुर के रहने वाले विजयपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहित कुमार, निपेंद्र सिंह, सोनू आदि का आरोप है कि इस माइनर की पहली पुलिया भी घटिया निर्माण होने के चलते मियाद से पहले टूट गई थी। अब दूसरी बार पुलिया का निर्माण कराया गया है, जिसमें मानकों की अनदेखी गई। आरोप है कि अवर अभियंता की मौजूदगी में निर्माण होना था, लेकिन ऐसा नहीं कराया गया। जो सीमेंट निर्माण में इस्तेमाल करने के लिए आया था, उसमें में भी पचास सीमेंट के कट्टे बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में एक ही कंपनी का सीमेंट इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन दो कंपनियों का सीमेंट मिलाकर लगाया गया। ऐसे में यह पुलिया भी जल्द ही टूट सकती है। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिया के निर्माण की जांच कराई जाएगी। कमी पाई जाने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें