फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान नहीं तो यहीं नहान, यहीं होगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान नहीं तो यहीं होगा नहान : दिगंबर सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में बुधवार को प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर बैठ गए। धरने पर युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो यहीं ही तंबू लगाकर नहान त्योहार मनाया जाएगा और यहीं स्नान किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह एवं जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही के नेतृत्व में अनेक किसान गन्ना समिति में एकत्र हुए, वहां से जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरने पर पहुंचे अधिकारियों का घेराव किया। धरना सभा में चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महंगाई को देखते हुए गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होना चाहिए। किसान के विरुद्ध आदेश संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। जिले से गंगा एक्सप्रेसवे निकाले जाने की मांग को भी प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि गन्ना सीजन शुरू हो गया, लेकिन चीनी मिलों ने पिछला भुगतान भी नहीं किया है। सरकार द्वारा ट्रैक्टरों पर सवारी बैठाने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए, चालू पेराई सत्र में घोषित गन्ना मूल्य घोषित करने, 14 दिन के अंदर किसानों से खरीदे गन्ने का भुगतान कराने की मांग की गई। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से प्रेषित किया।
विज्ञापन

धरने पर जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, महासचिव नितेंद्र प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह, अतुल कुमार, अंकित कुमार, देवेंद्र अहलावत, मोहम्मद हनीफ, रविंद्र सिंह, अरविंद राजपूत, उत्तम कुमार, उदयवीर सिंह, शंकर सिंह, तेजवीर सिंह, दर्शन सिंह फौजी, राकेश प्रधान, सरदार महल सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें