फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वाति वीरा सपा से प्रत्याशी बनी तो, भाजपा उतार सकती है जाट प्रत्याशी

Fri, 14 Apr 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

शहर पालिका में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित करने  से पहले भाजपा सपा-रालोद गठबंधन की रणनीति को भांप रही है। स्वाति वीरा के सपा से प्रत्याशी घोषित होने की स्थिति में भाजपा भी अपनी रणनीति बदल सकती है
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर शहर पालिका में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित करने से पहले भाजपा सपा-रालोद गठबंधन की रणनीति को भांप रही है। स्वाति वीरा के सपा से प्रत्याशी घोषित होने की स्थिति में भाजपा भी अपनी रणनीति बदल सकती है और जाट समाज के प्रत्याशी पर भाजपा दांव खेल सकती हैं। पार्टी ने पहले भेजे गए तीन नामों के साथ जाट समाज के एक दावेदार नाम भी भेजने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बिजनौर में पिछले दो दिन से सपा से पूर्व विधायक रूचि वीरा की पुत्री स्वाति वीरा के टिकट मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में बसपा से दोनों को निष्कासित किया गया तो यह और तेज हो गई। खुद पूर्व विधायक रूचि वीरा इन अटकलों को सही बता चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:Nikay Chunav: रालोद के खाते में खतौली और पुरकाजी सीट, चेहरों पर दांव, जलालाबाद से फिर अब्दुल गफ्फार को टिकट
विज्ञापन


भाजपा भी पिछले तीन दिन से हर निकाय में तीन नामों को फाइनल करने में जुटी थी। पार्टी सूत्रों की माने तो अब तक बिजनौर नगर पालिका सीट से तीन नामों में नीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल और हरजिंदर कौर के नाम की चर्चाएं तेज थी। स्वातिवीरा का नाम सपा से जुड़ता देख भाजपा चौथे नाम के तौर पर किसी जाट प्रत्याशी का नाम भी मांगा है।
विज्ञापन


भाजपा खेमे में एक और चर्चा धामपुर को लेकर है। यहां पर जिस नाम को टिकट की दावेदारी में मजबूती से रखा गया था, उसका संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया गया। विरोध करने वाला खेमा एक अन्य नाम पर जोर लगा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें