बिजनौर। प्राचीन मां कालिका मंदिर में आयोजित भगवान शनिदेव जन्मोत्सव महोत्सव में पहुंची साध्वी प्राची ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि गंगा भी हिंदुओं की है और जमुना भी, मुस्लिम समाज की केवल तहजीब है। मुस्लिम समाज अपने मदरसों में गुरुकुल विद्यालय खुलवाकर इस गंगा-जमुनी तहजीब का प्रमाण दे। अगर मदरसों में गुरुकुल खुलेंगे तो उसमें से देशभक्त, त्यागी निकलेंगे, समर्पण करने वाले निकलेंगे। एक भी आतंकवादी नहीं निकलेगा। उन्होंने भोजशाला को लेकर आए कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि राम मंदिर के बाद भोजशाला भी मिल गई। कृष्ण जन्मभूमि हमारी ही है। उन्होंने ईंधन बचत और सोना न खरीदने की अपील भी की। उन्होंने मोदी, योगी का विरोध करने वालों को भी आत्ममंथन करने की चेतावनी दी।