इब्राहीमपुर राजू नगरपालिका परिषद से बाहर
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद ने एक पेट्रोल पंप स्थापना के संबंध में सीमा विवाद के संबंध में स्पष्टीकरण दिया है। अधिशासी अधिकारी ने इब्राहीमपुर राजू क्षेत्र नगरपालिका परिषद नजीबाबाद की सीमा से बाहर होने की पुष्टि की। नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर हाल ही में एक पैट्रोल पंप खोला गया है। नगर सीमा के लिए स्वीकृत पेट्रोल पंप खोले जाने के बाद सीमा को नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रिवेंटिव ब्रिगेड की राष्ट्रीय सचिव सुशीला गुप्ता ने चुनौती दी थी। सुशीला गुप्ता का कहना था कि नगरपालिका परिषद द्वारा नगर सीमा से बाहर के क्षेत्र को पेट्रोल पंप स्वामी ने नगर क्षेत्र में दर्शाया है। जिला प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय पाल सिंह ने खसरा संख्या 230 क और 230 ख नगरपालिका परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार नगरपालिका सीमा से बाहर होने की पुष्टि की।