मंडावली। आपसी झगड़े के बाद पत्नी मीनू की गोली मारकर हत्या के आरोप में पुलिस ने ग्राम मुस्सेपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह को बंदूक सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम मैडईयों निवासी मीनू के पिता राम सिंह ने पुष्पेंद्र के खिलाफ तहरीर दी थी। मंडावली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।