बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच पश्चिमी जोन के तत्वावधान में आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज में जिला कोषाध्यक्ष विनीत कुमार गहलौत की अध्यक्षता एवं ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के संचालन में गेट मीटिंग हुई। मीटिंग में प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संघर्ष है। इसीक्रम में मेरठ में एनपीएस एवं निजीकरण भारत छोड़ो महासम्मेलन 29 जनवरी को होगा, जिसमें जनपद से सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में सुधीर कुमार राजपूत, बृजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, बालेश कुमार, अतुल कुमार रस्तोगी, विनोद कुमार यादव, राहुल कुमार, विपिन कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद