फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों किसान हरिद्वार चिंतन शिविर में हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से रविवार से हरिद्वार में राष्ट्रीय स्तर पर चिंतन शिविर शुरू हुआ। शिविर में शामिल होने के जिल जनपद से सैकड़ों किसान भारी बारिश में भी रवाना हुए। संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह व जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि चिंतन शिविर में गंगा एक्सप्रेस-वे बिजनौर से शुरू होने का मुद्दा विशेष रूप से उठाया जाएगा। इस पर अगली रणनीति बनाकर संगठन काम करेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में अनेक किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में बारिश से बचाव को त्रिपाल लगाकर रविवार सुबह रवाना हुए। संगठन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 से 11 अक्तूबर तक आयोजित होगा। चिंतन शिविर की अगुवाई कर रहे संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि हरिद्वार में तीन दिवसीय चिंतन शिविर में किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। गंगा एक्स्प्रेस-वे का निर्माण बिजनौर तक शुरू करने तथा नहर विभाग की भूमि आवंटन का भी मुद्दा जाएगा। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि शिविर में जिले से रोजाना किसान जाएंगे। इसके लिए गांव गांव पंचायत कर ज्यादा से ज्यादा किसानों से चिंतन शिविर में पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें