फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जनता को समर्पित किया सौ बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल में हुई पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती
विज्ञापन

- ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं भी संचालित हो रही
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगीना मार्ग स्थित सौ बेड के अस्पताल में जन समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वर्चुअली स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया।
क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी डाॅ. ख्याली राम राठौड़ ने बताया कि अस्पताल में सात चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। अस्पताल में ओपीडी के अलावा आपातकाल सेवाएं भी दी जा रही है। क्षेत्र की जनता को अब और बेहतर मेडिकल सेवाएं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएमओ विजय कुमार गोयल, डाॅ. अमित कुमार सिंह, डाॅ. नवनीत कुमार यादव, डाॅ. एपी सिंह, डाॅ. पीयूष त्यागी, डाॅ. दिनेश वर्मा, तेजपाल सिंह, भवन चौहान, ज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें