फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उमस भरी गर्मी, बिजली कटौती से जनमानस परेशान

Fri, 23 Jun 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बिजली कटौती के विरोध में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे आप कार्यकर्ता।
विज्ञापन
- कटौती और बिजली आपूर्ति के दौरान बार बार हो रही ट्रिपिंग
विज्ञापन

- 440 की लाइन में उपभोक्ता तक पहुंचे रहे 170 से 200 वोल्टेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में बारिश भी उमस भरी भीषण गर्मी से राहत नहीं दे पा रही है। भीषण गर्मी में बिजली कोढ़ में खाज का काम रही है। गर्मी व बिजली कटौती और आपूर्ति में लो-वोल्टेज से जनमानस को सुकून नहीं मिल रहा है। बीती रात में करीब 8 घंटे में पांच से छह बार ट्रिपिंग हुई है।
जनपद में एक सप्ताह से ज्यादा समय से गर्मी अपना कहर बरपा रही है। भीषण गर्मी से बिजली की खपत बढ़ गई। लोड बढ़ा जाने से न सिर्फ उप विद्युत केंद्र ओवरलोड हो रहे हैं, बल्कि 440 वोल्टेज की लाइन में 170 से 200 वोल्टेज आ रहे हैं। रामलीला के कामेश कुमार, नई बस्ती निवासी दीपक का कहना है कि उमस भरी गर्मी से निजात को बिजली का सहरा रहता है, लेकिन बिजली आपूर्ति में कटौती के साथ बार बार ट्रिपिंग हो रही है।बिजली कटौती और लो-वोल्टेज होने से घरों में रखे इन्वेटर बैटरी ठप हो जाते हैं। एसडीओ सदर प्रदीप कुमार का कहना है कि बिजली की मांग ज्यादा है, लेकिन बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार व आपूर्ति में वोल्टेज की स्थिति में बहुत सुधार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बिजली कटौती के खिलाफ आप ने दिया ज्ञापन
फोटो
बिजनौर। बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि अंधाधुंध बिजली कटौती होने से लोग परेशान है। बिजली आपूर्ति में लो-वोल्टेज बड़ी समस्या है। कहा कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है, तो उत्तर प्रदेश की जनता को महंगी बिजली बिना कटौती के नहीं मिल सकती। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की । ज्ञापन देने वालों में तेजपाल सिंह, अनुज कुमार, जितेंद्र सिंह चौहान, हिरेंद्र कुमार, भूरे, सरिता, सीता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें