चांदपुर में सांकेतिक एसडीएम बनी वैदिक कंया इंटर कॉलेज चांदपुर की छात्रा खुदा परवीन।
- फोटो : BIJNOR
हुदा परवीन एसडीएम, गौरवी सीओ, मंजिली बनी कोतवाल
चांदपुर। सोमवार को वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की कक्षा 12 की छात्रा हुदा परवीन पुत्री शाफिक अहमद निवासी मोहल्ला चाहसंग को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की कक्षा 11 की छात्रा गौरवी राजपूूत पुत्री चंद्रशेखर निवासी गांव सैंदवार को सीओ बनाया गया। शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की कक्षा 12 की छात्रा मंजिली पुत्री ध्यान सिंह को कोतवाली प्रभारी बनाया गया। एसडीएम कुवंर वीके मौर्य, सीओ शुभ सूचित ने छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी और अपने अनुभवों को साझा किया।