संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। आरएसएम इंटर कॉलेज में चल रही पूर्वी क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन किया। तीन हजार मीटर सीनियर बालक वर्ग पैदल दौड़ में रितिक कुमार, सौरभ कुमार, पुनीत कुमार ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।
बृहस्पतिवार को कॉलेज के मैदान में आयोजित दो सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद बिलाल चौधरी, कुनाल, विनित कुमार, त्रिकूद जूनियर बालक वर्ग में निखिल चौधरी, विकास कुमार, मोहम्मद शाद, सीनियर बालक वर्ग में मोहम्मद शाकिब, युवराज, मोहम्मद जुनैद, लंबी कूद सब जूनियर बालिका वर्ग में नीशू चौहान, यशी, राधिका, तीन हजार मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में रोशनी, सुमैया, नीलम ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।
तीन हजार मीटर सीनियर बालिका वर्ग पैदल चाल में हिमानी, सारिका, आरती, खुशी कौर, चार सौ मीटर सीनियर बालिका वर्ग में आरती, मन्तशा, सोनाली, चार सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में बिलाल चौधरी, विनीत कुमार, दिव्यांशु कुमार, पंद्रह सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में रितिक, रविकांत, विवेक कुमार, सीनियर बालक वर्ग दौड़ में सुहैल खान, गौतम सैनी, हिमांशु कुमार ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।
निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार, देवराज सिंह, डा. एकता विश्नोई, अनुपम विश्नोई, पुष्पा गहलौत, गायत्री देवी, पुष्पेंद्र प्रताप, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ओपी यादव, अनिल देवरा, विनोद कुमार ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।