नजीबाबाद के ख्रीस्त जयंती स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : NAZIBABAD
श्रेया और गुरकीरत बने मिस और मिस्टर
नजीबाबाद। ख्रीस्त जयंती स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में श्रेया विश्वास मिस और गुरकीरत मिस्टर चुने गए।
ख्रीस्त जयंती स्कूल बड़िया की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति जोसेफ के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी। प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति जोसेफ ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। सांस्कृतिक समारोह के साथ श्रेया विश्वास को मिस ख्रीस्त जयंती का ताज पहनाया गया। गुरकीरत मिस्टर ख्रीस्त जयंती बने। मिस ख्रीस्त जयंती ग्रैंड फिनाले में श्रेया विश्वास, सुरभि अग्रवाल और पूर्णिमा और मिस्टर ख्रीस्त जयंती ग्रैंड फिनाले में गुरकीरत, मयंक और अक्षत भारद्वाज पहुंचे थे। कार्यक्रम में स्टाफ की ओर से पवन कुमार, अमन कुमार, सुनीता रानी, देवराज, सिस्टर पुष्पा ने सहयोग किया।