पुराना कालागढ़ में सूखासोत के पानी के वेग से ढांग कटने पर क्षतिग्रस्त मकान।
- फोटो : DHAMPUR
सूखासोत की ढांग कटने से मकान क्षतिग्रस्त
कालागढ़। पुराना कालागढ़ में पहाड़ों से आए पानी के तेज प्रवाह ने सूखासोत की ढांग काट दी, जिसकी वजह से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
पुराना कालागढ़ निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात घर के बाहर सो रहे थे। बच्चे अंदर सो रहे थे। अचानक सूखा सोत के पानी की तेज आवाज से बच्चे जाग गए। कुछ ही देर में फर्श हिलने लगा। कुछ सामान आदि कमरों से बाहर निकाला गया। इसी दौरान मकान की दीवार ढह गई। सारा घरेलू सामान बह गया। तहसील प्रशासन को इस बारे में सूचना दे दी गई थी। ग्राम प्रधान इस्लामनगर गीतेंद्र सिंह ने बताया कि सूखा सोत लगातार ढांग का कटान कर रहा है। एक वर्ष पहले भी यह मकान इसी तरह से चपेट में आ गया था। उधर, एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट लगा दी गई है।