फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झलरा में शार्ट सर्किट से घर में आग लगी
विज्ञापन

गजरौला शिव। शार्ट सर्किट से अचानक घर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मकान के अंदर सो रहे परिवार ने बमुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई। आग से घर में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड व बैंड में रखे लिहाफ गद्दे व अन्य सामान जल गया। दीवारों में दरार आ गई। आग लगने से कई लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा निवासी मोमिन पुत्र शकील रोजगार के सिलसिले से बाहर रहता है। मोमिन की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मंगलवार रात अपने घर में सो रही थी। तभी घर में रखे फ्रिज के पास उसे धुआं उठता दिखाई दिया। मोमिन की पत्नी ने कमरे से बाहर निकाल कर आंगन में आकर घर में आग लगने का शोर मचाया। देखते देखते धुआं पूरे घर में फैल गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इसी दौरान किसी ने बिजली की लाइन काट दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की लपटों से दीवारों में दरार आ गईं। इस बीच घर में रखा खाने-पीने का सभी सामान जलकर खाक हो गया। घर में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, डबल बेड व बैंड में रखे लिहाफ, गद्दे व अन्य सामान भी जल गया। आग लगने से कई लाख का नुकसान होने का अनुमान है। गनीमत रही कि परिवार ने भागकर अपनी जान बचा ली वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें