फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गर्म हवा और चिलचिलाती धूप... ये तो जेठ तपा है

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा लगातार 40 डिग्री के पार चल रहा, लोगों को नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से धीमी पड़ गई पंखों और कूलर की चाल
- 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया रविवार को अधिकतम तापमान
-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा
- 06 घंटे बिजली कटौती रोजाना हो रही है बिजनौर शहर में
- 15 ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से रोजाना फुंक रहे हैं


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पारा लगातार 40 डिग्री के पार चल रहा है। गर्म हवा भी 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इस भयंकर गर्मी में इंसान ही नहीं, बल्कि ट्रांसफार्मर भी तप रहे हैं। रोजाना करीब छह घंटे बिजली कटौती हो रही है। लो वोल्टेज होने से पंखों की चाल भी धीमी पड़ गई। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो अभी इस शरीर झुलसाती गर्मी से राहत मिलने का अनुमान नहीं है।

रविवार को भी गर्मी का सितम बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। भयंकर गर्मी से जहां जनमानस को अधिक परेशानी हो रही है, वहीं ओवरलोड की वजह से रोजाना करीब 15 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। बार-बार ट्रिपिंग होने से बैटरी-इनवर्टर भी ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

बिजनौर शहर में छह घंटे बिजली कटौती रोजाना हो रही है। इससे लोगों दिन और रात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से भीषण गर्मी पड़ रही है। विद्युत निगम के अधिकारी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बारिश के बाद ट्रांसफार्मरों पर थोड़ा लोड कम हो जाए।


अभी बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। बारिश होने से बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी। - सतीश कुमार, प्रेषक, नगीना स्थित कृषि वेधशाला

सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
जिले में गर्मी का प्रकोप है। ऐसे में गर्मी अधिक होने पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे। दोपहर के समय जरूरतमंद लोग सिर पर अंगौछा ढककर घरों से बाहर निकले। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी कम रही। गर्मी में राहत दिलाने के लिए जगह-जगह शिविर लगाकर शरबत पिलाया गया।

गर्मी में बढ़ रहे उल्टी-दस्त के मरीज
जिले में अभी पारा घट नहीं रहा है। इसके चलते लोग गर्मी में बीमार भी पड़ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय उल्टी, दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। साथ ही त्वचा, आंखों में एलर्जी की समस्या भी बढ़ी है। मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा का कहना है कि गर्मी में घरों से बाहर नहीं निकले। ऐसे में बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में खरीदे गए पांच हजार एसी
गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी की मांग भी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में बिजनौर में लोगों ने करीब पांच हजार एसी की खरीदारी हुई। दुकानदारों का कहना है कि लगातार एसी की मांग बढ़ रही है। ज्यादातर लोग पंखे, कूलर की जगह एसी खरीद रहे हैं।

गर्मी में ऐसे करें बचाव
- धूप में घरों से बाहर न निकलें
- थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें
- बार-बार मुंह धोते रहे
- रखा हुआ खाना न खाएं
- कटे, फटे हुए फल न खाएं
- एसी में बैठने के बाद तुरंत गर्मी में न जाएं

ओवरलोड के कारण लो वोल्टेज
शेड्यूल के हिसाब से नियमित विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ओवरलोड की वजह से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। - एके कैम, अधिशासी अधिकारी, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें