फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हॉट स्पॉटों में अनावश्यक घूमने वालों की खबर ली

विज्ञापन
शेरकोट में अधिकारियों के साथ हॉट स्पॉटों का निरीक्षण करते एसडीएम धीरेंद्र सिंह। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने सोमवार दोपहर बाद शेरकोट पालिका में समना सराय और काजी सराय में दो हॉटस्पॉटों एवं देहात क्षेत्र के गांव भगौता में बने हॉट स्पॉटों का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर पुलिस तैनात मिली। कुछ लोग बगैर किसी जरूरी कार्य के घूमते मिले, तो एसडीएम ने उन्हें जमकर डांट पिलाई। कहा कि यदि वह अनावश्यक घूमते मिले तो उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। एसडीएम ने डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट होकर दायित्वों का निर्वहन करने के आदेश दिए। हिदायत दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हॉट स्पॉटों पर एडवाइजरी का पूरी तरह से सख्ती से पालन होना चाहिए। एसडीएम ने गांवों और नगरों की निगरानी समितियों में शामिल सदस्यों को बाहर से आने वालों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें