फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग सख्ती बरत रहा है। इसी बीच शनिवार को हल्दौर में बिना पंजीकरण रहे फैमिली हेल्थ केयर सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि शनिवार को वह हल्दौर क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वह फैमिली हेल्थ केयर सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ से अस्पताल के कागजात मांगे। मगर वह कागजात नहीं दिखा पाए। साथ ही वहां अप्रशिक्षित चिकित्सक मरीजों को दवाई दे रहा था। अस्पताल बिना पंजीकरण चलाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। साथ ही कार्रवाई के बाद अस्पताल में भर्ती एक मरीज अपने घर चला गया। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अस्पताल सील कर दिया गया है। संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें