फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर और चंदक में रेल फाटक पर ओवर ब्रिज की जगी उम्मीद

Fri, 03 Feb 2023 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री ने निदेशालय को दिए विस्तृत जांच के आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। चंदक और बिजनौर में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। रेल मंत्री ने इस संबंध में निदेशालय को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, ओवर ब्रिज निर्माण के इस मुद्दे को सदर विधायक सुचि चौधरी ने पिछले महीने सीएम योगी के समक्ष उठाया था। बिजनौर में नगीना मार्ग पर रेलवे फाटक स्थित है। मौज्जमपुर नारायण-गजरौला रेल ट्रैक पर पड़ने वाले इस फाटक पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। हालांकि इस ट्रैक का ट्रेनों की संख्या बेहद कम है लेकिन इस फाटक के स्टेशन की पास होने की वजह से मालगाड़ी की शंटिंग के दौरान बंद करना पड़ता है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बिजनौर मंडावली मार्ग में चंदक रेलवे फाटक पर भी अक्सर जाम की समस्या रहती है। दोनों ही फाटक पर ओवरब्रिज की मांग काफी समय से की जा रही है।पूर्व में इन दोनों ही फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे किया गया था। इसका प्रस्ताव बनाकर भी शासन को भेजा गया लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। विधायक सुचि चौधरी ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी। हल्दौर से फतेहपुर होते हुए दारानगर गंज तक सड़क का चौड़ीकरण करने और इस मार्ग का नाम महात्मा विदुर मार्ग करने के लिए प्रस्ताव दिया है। साथ ही मध्य गंगा नहर पटरी पर बाईपास का निर्माण कराना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें