बरुकी। शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन भोपाल में किया गया। क्षेत्र के ग्राम डल्लू धनोरा निवासी अंशिका ने उत्तर प्रदेश की ओर से ओलंपियाड में प्रतिभाग किया। अंशिका जनता इंटर कॉलेज महुआ में कक्षा नौ की छात्रा है। रविवार को महर्षि दधीचि योग योग ट्रस्ट की ओर से अंशिका को सम्मानित किया गया। योग शिक्षक सर्वजीत त्यागी ने कहा कि आज योग प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बन गया है। प्रत्येक व्यक्ति को योग से जोड़ने की आवश्यकता है। क्षेत्र के ग्राम डल्लू धनोरा, दुल्लावाला, महुआ, खुर्दी, उमरी सहित कई गांवों के बच्चे प्रशिक्षण लेकर जनपद तथा प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंशिका ने न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान बनाया और राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान योगेश कुमार, अंजुला देवी, वेदवती देवी, पूनम रानी आदि मौजूद रहे।