मंडावर क्षेत्र के गांव तीतरवाला में बिना मास्क लगाए वैन से फलों की होम डिलीवरी कर रहे विक्रेता
- फोटो : BIJNOR
सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर हो रही होम डिलीवरी
बिजनौर, मंडावर। लॉकडाउन होने के बाद बाजार और दुकानों को बंद कर दिया गया है। किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों के सामने खाने-पीने के सामान का संकट खड़ा हो गया। हालांकि मेडिकल स्टोर, किराना और फल-सब्जी की दुकानों को इससे प्रतिबंध से छूट दी गई है ताकि लोगों को भरण-पोषण की दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भी लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति कराने के लिए फल-सब्जी और अन्य खाने-पीने के सामान की होम डिलीवरी शुरू करा दी है। लेकिन इसमें सुरक्षा मानकों को दरकिनार किया जा रहा है। किसी ने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया और वाहन के चारों ओर भीड़ लगी रही। ग्रामीण भी सामान खरीदने के लिए वाहन पर टूट पड़ते हैं। ये लापरवाही कोरोना वायरस को बड़े स्तर पर फैलने में मदद कर सकती है।