बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि कड़ाके की ठंड़ को देखते हुए डीएम के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 18 से 21 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया इनमें आईसीएसई, सीबीएसई, परिषदीय, मान्यता प्राप्त अंग्रेजी व हिंदी माध्यम सभी प्रकार के स्कूलों में अवकाश रहेगा। बीएसए ने बताया कि परिषदीय विद्यालय जिनमें कायाकल्प एवं अन्य शासकीय कार्य हेतु प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज अध्यापक विद्यालयों में उपस्थित हो कर कार्यों का संपादन कराएंगे।