बिजनौर। जनपद में अत्यधिक ठंड के चलते प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का यानी 7 और 8 जनवरी का अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त बोर्ड से संचालित विद्यालयों में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया।