फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - होली हवन कल्याण समिति ने निकाला रंग जुलूस

Tue, 07 Mar 2023 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रंग जुलूस में जमकर उड़ा गुलाल, हुलियारे ढोल की थाप पर थिरके
विज्ञापन

फोटो - 07एनजेडबी01ए, 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। होली हवन कल्याण समिति की ओर से भव्य रंग जुलूस में जमकर गुलाल उड़ा। ढोल की थाप पर हुलियारे जमकर थिरके। होली हवन कल्याण समिति की ओर से आयोजित भव्य संघ जुलूस का उद्घाटन समाजसेवी अवनीश अग्रवाल टांडेवाले और संजय अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

राजेंद्र कर्णवाल, राजीव ग्रोवर, दीपक शर्मा, नितिन वैद्य की उपस्थिति में हवन पूजन के साथ होली जुलूस का शुभारंभ हुआ। पूजन के बाद होली समिति के सदस्यों ने जमकर गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। ढोल की थाप पर थिरकते हुए हुलियारे रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से कृष्णा टाकीज, चौराहा जगन्नाथ, कल्लूगंज, चौक बाजार होते हुए टीला मंदिर पहुंचे। हुलियारों ने होली गीत गाए और जमकर नृत्य किया। होली जुलूस में अमित अग्रवाल, आकाश कान्हा कर्णवाल, प्रदीप डेजी, मयंक शर्मा, अरनव अग्रवाल, अवनी अग्रवाल, दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, हार्दिक अग्रवाल, नितिन वैद्य, वंश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग शामिल रहे। थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें