फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होर्डिंग और यूनिपोल ने शहर में तंग कर दिया नेशनल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान
विज्ञापन

-हाईवे पर यूनिपोल के नहीं लगाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी हो रहे दरकिनार
-सड़क से सटाकर खड़े कर दिए हैं यूनिपोल, फुटपाथ के लिए भी नहीं है जगह


संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। होर्डिंग्स और यूनिपोल ने शहर में नेशनल हाईवे को ही तंग कर दिया है, यानि चौड़ी सड़क से गुजरने की गुंजाइश ही नहीं है। यूं तो हाईवे पर यूनिपोल और होर्डिंग्स नहीं लगाए जा सकते, सुप्रीम कोर्ट के इन आदेशों को भी दरकिनार कर दिया गया है। यूनिपोल लगने की वजह से सड़कों की चौड़ाई ही नहीं घटी है बल्कि फुटपाथ के निर्माण के लिए जगह ही खत्म हो गई है।
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे 119 और पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे 709 एडी बिजनौर शहर के बीच से होकर गुजर रहा है। इस हाईवे पर जजी चौराहे से शक्ति चौक और कोतवाली मार्ग की बात करें तो दोनों ही सड़क यूनिपोल और होर्डिंग्स से अटी पड़ी है। हालात ये हैं कि सफर करते हुए पलक झपकती भी नहींं कि दूसरा होर्डिंग्स नजरों के सामने आ जाता है। जजी रोड पर सबसे अधिक यूनिपोल, होर्डिंग्स लगे हैं।
विज्ञापन

उधर, शक्ति चौक से नगीना रोड रेलवे फाटक तक यह सड़क यूनिपोल और होर्डिंग्स के अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। आलम यह है कि सड़क के पास ही होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। इनकी वजह से वाहन चालक सड़क पर दूर तक नजर नहीं रख पाते।

आंधी तूफान में बना रहता है खतरा
रात में इन होर्डिंग्स से वाहनों की लाइट की रोशनी रिफलेक्ट होती है। इससे हादसे का खतरा भी बना रहा है। अगर आंधी तूफान आ जाए तो ये होर्डिंग्स ही उखड़कर सड़क पर गिर जाते हैं। ऐसे में राहगीरों की जान को सबसे ज्यादा खतरा होता है।

हाईवे अथॉरिटी नहीं देता अनुमति
कुछ साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे किनारे वाले होर्डिंग्स और यूनिपोल को हटवाने के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों का कितना पालन हुआ, यह तो नहीं कहा जा सकता। मगर, अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी यूनिपोल लगाने की अनुमति नहीं देती है। हालांकि, अवैध यूनिपोल को हटवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी गंभीरता नहीं दिखाते।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे पर यूनिपोल और होर्डिंग्स या अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती है। अगर लगे हैं तो पूरी तरह से अवैध हैं। विज्ञापन लगा होने से वाहन चालकों का ध्यान भटकता है। सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी सुरक्षित नहीं है। जल्द ही प्रशासन और पुलिस से बात करते हुए इन्हें हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। - संतोष वाजपेयी, परियोजना निदेशक नेशनल हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें