फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश फिरोज कुरैशी को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

ग्राम छोटा श्यामपुर निवासी चौकीदार वीर सिंह ने 20 मई को नगीना देहात थाने पर छोटा श्यामपुर के जंगल में स्थित एक गन्ने के खेत में संरक्षित पशु के कटान की तहरीर दी थी। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस जांच में थाना कोतवाली देहात के मोहल्ला मोमिन नगर निवासी फिरोज कुरैशी का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने सोमवार देर शाम ग्राम जुलाहापुर में बाइक सवार को रोका तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। सीओ ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम फिरोज कुरैशी बताया। पुलिस ने उससे एक तमंचा व संरक्षित पशु के कटान में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें