फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर। धर्म की रक्षा के लिए एकजुट हों हिंदू : तोगड़िया

Fri, 20 Jan 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब मथुरा और काशी में मंदिर बनाने की बारी है। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा के लिए हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बिजनौर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं का कत्ल इसलिए हुआ कि उन्होंने अपने भगवान को छोड़कर दूसरे भगवान को स्वीकार नहीं किया। भारत छत्रपति शिवाजी, श्रीकृष्ण, श्रीराम, गुरु गोबिंद सिंह जी का देश है। उन्होंने कहा कि हिंदू शौर्यवान हैं, इन्हें अपनी ताकत जाननी होगी। अभी नहीं जागे तो मिट जाएंगे। हिंदू मरता नही है, इसलिए डरता नही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून व समान नागरिक कानून बनवाकर रहेंगे। उन्होंने हिंदुओं से त्रिशूल धारण करने, शस्त्र पूजन करने व सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रांत महामंत्री गौरव कुमार, दीपक कुमार, ईश्वरीय प्रसाद, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार व संचालन सौरभ कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें