बिजनौर शास्त्री चौक पर नूंह मेवात की घटना को लेकर पुतला जलाते हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता।
-शास्त्री चौक पर इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंका
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हरियाणा के नूंह मेवात में हिंदुओं की धार्मिक यात्रा पर हमले के विरोध में हिंदू संगठनों ने इस्लामिक जिहाद का पुतला जलाया। वहीं घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही हिंसा में मरने वालों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देने की मांग की।
बुधवार को बिजनौर में शास्त्री चौक पर बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने हरियाणा के नूंह मेवात में हुई हिंसा का विरोध किया। सुबह से ही सभी कार्यकर्ता काकरान वाटिका के पास विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। बजरंग दल के जिला संयोजक आदित्य चौधरी ने कहा कि हरियाणा के नूंह में महाभारत कालीन भगवान शंकर के मंदिर में 31 जुलाई सोमवार को 20-25 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। उन पर उपद्रवियों ने गोलियां, पत्थर और पेट्रोल बम से आगजनी की। हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई।
आदित्य चौधरी ने आरोप लगाया कि घटना के जिम्मेदार वो लोग हैं, जो दंगाइयों को भड़काते हैं। आगे कहा कि बजरंग दल भारत में किसी भी स्थान पर इस तरह के जिहादी मानसिकता से प्रेरित कुकृत्य बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर आशीष बालियान, जिला संयोजक अरुण चौधरी, जिला सह संयोजक सिंधु राज, विभाग प्रचार प्रमुख राजीव गुप्ता, जिला अध्यक्ष नवदीप चौधरी, विनीत पाल, संजय चौधरी, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।