फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में नहीं हुई हिंदी, गणित की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में नहीं हुई हिंदी, गणित की परीक्षाएं
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में नई योजना के तहत तिमाही पैटर्न पर जुलाई के अंत में गणित और हिंदी विषय की परीक्षा होनी थी। यह परीक्षाएं ओएमआर आंसर शीट पर होनी है। अगस्त का पहला सप्ताह बीत गया पर परीक्षाएं नहीं हुई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक वीके आनंद ने पत्र जारी किया था। जिसके अनुसार परिषदीय विद्यालयों में तिमाही पैटर्न पर हिंदी व गणित की परीक्षा होनी है। हिंदी, गणित विषयों की एक सत्र में चार बार परीक्षा ओएमआर आंसर शीट होनी है। परीक्षा होने से छात्रों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है। बार-बार मूल्यांकन होने से छात्रों की पढ़ाई की क्षमता का भी आंकलन होता रहेगा। नई योजना के तहत पहली परीक्षा जुलाई के अंत में, दूसरी परीक्षा अक्टूबर, तीसरी परीक्षा जनवरी में तथा चौथी परीक्षा अंत में अर्थात वार्षिक परीक्षा को समावेश करते हुए मार्च माह में होनी है। गौरतलब है कि पहले स्कूल में तिमाही और छमाही परीक्षाएं होती थी। छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं की तैयारी शुरू से ही करते थे। इनके नंबर जोड़कर ही वार्षिक परीक्षाफल बनता था। शिक्षक गुलशन गुप्ता का कहना है कि इन परीक्षाओं से समय समय पर छात्रों की पढ़ाई का मूल्यांकन होगा। बीएसए जयकरन यादव का कहना है कि परीक्षा कराने के संबंध में अभी अगली गाइड लाइन व सामग्री नहीं आई है। निर्देश प्राप्त होते ही परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें