स्कूलों में मनाया गया हिंदी दिवस
चांदपुर। नगर के विद्यालयों में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एसपी कांवेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिगरी चांदपुर में हिंदी दिवस पर विद्यालय के प्रबंधक अनंत अग्रवाल, प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
प्रधानाचार्य, हिंदी अध्यापिका प्रीति भारद्वाज विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रयोग पर जोर दिया। कक्षा 11 के छात्र सरबजीत व आठ के छात्र देवांश शर्मा ने हिंदी दिवस पर अपने विचार रखे। विद्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में कक्षा छह से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों ने निबंध, जीवनी, कविताएं व अपने जीवन पर वाक्य लिखें और अपनी प्रतिभा दिखाई।
लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा चतुर्थ व पंचम के छात्र-छात्राओं की ‘मेरे घर आने वाले पक्षी ’ नामक विषय पर 400 शब्दों की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा, विकास कुमार त्यागी, राम बहादुर शर्मा, गेंदा सिंह, विजय कुमार आदि ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, संविधान द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी को मातृभाषा का दर्जा दिया गया। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने बताया कि हमें हिंदी भाषा की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।