दौड़ में हिमांशु, मोहित देेसी और मुकुल रहे प्रथम
मंडावली। मंडावली क्षेत्र के मंझाड़ी भट्टे पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में हिमांशु, मोहित देेसी और मुकुल राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शेखुपुरा आलम क्लब की ओर से शनिवार को मंझाड़ी भट्टे पर जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के पदाधिकारियों अनुज चौधरी और नौभार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, चांदपुर, स्योहारा, नगीना, कोटद्वार आदि क्षेत्र के युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान 1600 मीटर की दौड़ में 42 युवाओं ने भाग लिया। जिसमें नजीबाबाद के हिमांशु ने प्रथम, हल्दौर के मोनू कुमार ने द्वितीय, नारायणपुर के दीपक चौहान ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में मोहित देसी ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय, संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मुकुल राठी ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय, संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के बाबूराम, अंकित चौहान, अमन चौहान, अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, बंटी सैनी, मोनू सैनी मौजूद रहे।