फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेदूवाला में हुआ सर्वाधिक 86 प्रतिशत मतदान

Tue, 23 Apr 2024 05:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। लोकसभा की नगीना सुरक्षित सीट पर नजीबाबाद विधानसभा से नगर क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर 51.5 मतदान हुआ। मेदूवाला के बूथ पर 86 प्रतिशत मतदान के साथ 64 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
विज्ञापन


नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 61.55 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा से कुल 3,53,749 मतदाताओं में 2,17,735 ने मताधिकार का प्रयोग किया। फजलपुर खास के 313 बूथ पर सबसे कम 40.16 प्रतिशत और मेदूवाला के बूथ संख्या-160 पर सर्वाधिक 86.83 प्रतिशत मतदान हुआ। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के हुकूमतपुर केशो के बूथ संख्या-99 पर 68 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र के कुल 364 बूथों में से 64 बूथ पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
नगर क्षेत्र के 12 मतदान केंद्रों पर 51.43 प्रतिशत मतदान हुआ। 64,437 मतदाताओं में 33,137 मतदाताओं ने मत डाले। एमडीकेवी के पांच बूथों पर 6025 मतदाताओं में 3262 ने, एमडीएस के पांच बूथों पर 4674 मतदाताओं में से 2514 ने, जीआईसी के पुराने भवन के चार बूथों पर 3832 मतदाताओं में से 1907 ने, जीआईसी के नए भवन के छह बूथों पर 6757 मतदाताओं में 3483 ने, जूनियर हाईस्कूल वाहिदनगर के दो बूथ पर 1950 मतदाताओं में से 982 ने मतदान किया।
विज्ञापन


आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के सात बूथों पर 8278 मतदाताओं में से 4120 ने, हरनाम सिंह बाल विहार स्कूल के दो बूथ पर 2099 मतदाताओं में 1180 ने, खंड विकास कार्यालय भवन के दो बूथ पर 2030 मतदाताओं में 1198 ने, कृषि भवन के दो बूथ पर 1970 मतदाताओं में 963 ने मतदान किया। इस्लामिया स्कूल जाब्तागंज के पांच बूथों पर 4814 मतदाताओं में 2675 ने, एमजीएम इंटर कॉलेज के सात बूथ पर 8660 मतदाताओं में 3506 ने और नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज के पांच बूथों पर 4557 मतदाताओं में 2224 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकांश मतदान केंद्रों पर भाजपा और आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के बीच में मुकाबला रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें