नजीबाबाद में बॉडी बिल्डिंग के विजेता।
- फोटो : NAZIBABAD
फिरासत बने बॉडी बिल्डिंग चैंपियन
नजीबाबाद। नगर स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का खिताब फिरासत खान ने जीता। मोहल्ला सब्नीग्रान में आयोजित चैंपियनशिप में फिरासत खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा किया। शाहिद कुरैशी द्वितीय और नीरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मुख्यअतिथि थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और समाजसेवी शहबाज खान ने विजेताओं को सम्मानित किया। सैमसंग जिम के एमडी तनवीर खान के निर्देशन में आयोजित नगरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 62 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। सहयोगियों डॉ.सुलेमान, मो.नाजिम, दीपक कुमार, फरमान लवी, दानियाल सैफी, डॉ.इमरान सैफी आदि मौजूद रहे।