- सात माह में अब तक गुलदारों ने 12 को मार डाला
- दिनभर हाथी पर सवार होकर तेलीपुरा में घूमे निशाने बाज
- गुलदार ने रेहड़ थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को हमलाकर मार डाला
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वन से निकलकर खेतों में आए गुलदार इंसान के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। पिछले 12 दिनों में गुलदार के हमला कर तीन लोगाें को मार डाला। आए दिन गुलदार के हमले से वनों के बॉर्डर नहीं जिले के अंदर के किसान व ग्रामीण भयभीत हैं। किसान, ग्रामीण लगातार गुलदारों को पकड़कर वनों में छोड़ने की मांग कर रहे हैं। जनपद एक ही गुलदार नहीं, बल्कि गुलदार अलग-जगह जगहों पर हमला कर रहे हैं। गुलदार वन अफसरों व प्रशासन के लिए सिरदर्द बन रहे हैं।
वन विभाग व प्रशासन की ओर से गुलदारों को पकड़ने के लिए ड्रोन, ट्रैप कैमरे, गश्त आदि की जा रही है। गुलदार भी चालाक हो गए वह पिंजरे आदि के पास भी नहीं पहुंच रहे हैं। जनपद में चौतरफा से गुलदार आबादी में अपनी दस्तक दें रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं गुलदार होने का शोर मचा रहता है। वन विभाग ने एक गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया है। उसके लिए जनपद में दो हाथी और 50 वन कर्मी, शूटर आदि लगा रखे हैं। कानपुर से लेकर लखनऊ, दिल्ली तक से विशेषज्ञों की टीम गुलदार को तलाशने पहुंचती है। ट्रैंक्यूलाइज टीम तक ने कई-कई दिन तक जिले में डेरा डाले रखा, लेकिन गुलदार के आगे यह सारी व्यवस्थाएं अभी तक विफल साबित हो रही है।
वन विभाग ने पकड़े करीब 10 से ज्यादा गुलदार
वन अफसरों के अनुसार अप्रैल माह तक इस साल करीब 10 गुलदार को वन विभाग पकड़ चुका है, लेकिन इसके बाद मानों गुलदार पिंजरे को पहचाने लगे हों। एक के बाद एक इंसानों पर हमले हुए, एक-एक करके इस साल 12 इंसानों की जान गुलदारों के हमले में चली गई। पिछले तीन माह से एक भी गुलदार वन विभाग के हाथ नहीं लगा। 06 पिंजरे वन विभाग ने नगीना और रेहड़ क्षेत्र में लगाएं है। करीब 22 गांवों को वन विभाग ने संवेदनशील घोषित किया।
कब-कब गई गुलदार के हमने में जान
-17 फरवरी 23 को नगीना के गांव किरतपुर में किशोरी अदिति को मारा
-4 मार्च 23 नहटौर के गांव बल्लाशेरपुर में मासूम पूर्वी को मारा
-18 मार्च 23 नगीना के गांव काजीवाला में मिथिलेश को मारा
-19 अप्रैल 23 को अफजलगढ़ के गांव सीरवासचंद में तुंगल सैनी को मारा
-23 अप्रैल 23 की रात रेहड़ के गांव उदयपुर चांदपुर में मासूम अर्शी को घर से उठाकर मार डाला
-25 अप्रैल रेहड़ के गांव मूसापुर में खुशी छह वर्ष को ले गया और मार डाला
-26 अप्रैल सुबह घूमने निकले युवक राहुल को मारा
-21 जून को अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी कमलेश देवी को उत्तराखंड की सीमा में मारा
-22 जून रेहड़ के गांव मच्छमार में गुलदार ने हमला कर दस वर्षीय बच्चे को मारा
-17 जुलाई को कोतवाली देहात गांव मखवाड़ा में महिला गुड्डी को मारा
-27 जुलाई को गांव तेलीपुरा में युवक 18 वर्षीय संदीप को मार डाला
-30 जुलाई को रेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में बनैली नदी के पास जमना देवी 19 वर्ष को मार डाला
आज कमिश्नर का करेंगे घेराव
भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने बताया कि रविवार को गुलदार ने ग्राम भटपुरा गांव की एक युवती पर हमला कर मार दिया। जनपद में गुलदार के हमलों में किसान परिवार के 12 सदस्यों की जान गई। अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है। कल मुरादाबाद में कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन व वन विभाग को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।