कालागढ़ मे बारिश के दौरान शिवालिक पर्वतो पर छाए बादल, खूबसूरत नजारा।
- फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ मे झमाझम बारिश जारी
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते मौसम में सर्दी बढ़ गई है। बारिश के बाद शिवालिक पर्वतमाला ऊपर बादलों के खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं। कालागढ़ क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से बारिश जारी है। रिमझिम बारिश के बीच आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाजार में सन्नाटा पसरा है। स्कूल कालेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी आई है। वहीं यात्री वाहनों में भी यात्री कम ही दिखाई दे रहे हैं। उधर इस बारिश से किसान परेशान हैं। किसानों कैलाश, विनोद काला, सुरेश कुमार आदि का कहना है यह बारिश गेहूं के लिए अच्छी नहीं है। वही खेतों में गन्ने की छिलाई भी नहीं हो पा रही है। सब्जियां खराब हो रही हैं। कोल्हू ना चलने के कारण गुड़ का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।