फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद - फोटो : बस की खिड़की से चढ़ती युवती। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। शनिवार को 36.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। बारिश होने पर वाहनों के पहिए थम गए। जिले में बीते पांच दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है। इस सप्ताह करीब 400 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश की वजह से नीचले हिस्सों में बाढ़ आ गई है। शनिवार को भी बारिश से शहर में भी कई जगह जलभराव की स्थिति नजर आई। बारिश के बाद हालात सामान्य हो गए। वहीं, दोपहर में कहीं धूप निकली तो घने काले बादल छाए रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें