कालागढ़ में शनिवार को हुई तेज बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया। पुराना कालागढ़ और नई काॅलोनी व भिक्कावाला तिराहे पर जलभराव हो गया। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार 24 घंटे में 72.2, नौलखा में 20, चौखुटिया में 60, रानीखेत में 59.4, लैंसडाउन में 62.4, कालागढ़ में 20.2, रामगंगा बांध पर 18 एवं सैडिल बांध पर 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी के अनुसार कालागढ़ में रामगंगा बांध का जलस्तर 334.650 मीटर हो गया है। मारचूला, नौला एवं चौखुटिया में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उधर, धामपुर में आरएसएम कॉलेज के निकट स्थित चंद्रा काॅलोनी में कई फीट पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।