स्वास्थ्य कर्मियों ने कोर्ट में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की
चांदपुर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से सजग है। स्वास्थ्य कर्मियों ने न्यायालय में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। स्याऊ सीएचसी प्रभारी डा.केपी सिंह ने बताया कि सोमवार को चांदपुर में मुंसिफ कोर्ट खुलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यायालय में आने वाले अधिवक्ता, कोर्ट स्टाफ व आने जाने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसमें नरेंद्र सिंह, अनुज कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।